फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत उच्चीकृत स्कूलों में होगा नए पदों का सृजन : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीईआरटी, डायट के लिए अलग से शिक्षक संवर्ग का गठन होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए पृथक शिक्षक संवर्ग का गठन किया जाएगा। इसके अलावा समग्र शिक्षा के तहत जिन विद्यालयों का उच्चीकरण किया गया है उनमें नए पदों का सृजन होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग कवायद कर रहा है।
इसको लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने एससीईआरटी व समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में पृथक शिक्षक संवर्ग के गठन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी में कुल 121 पदों का पुनर्गठन किया गया है जिनमें अकादमिक के 58 और पैरा अकादमिक के 63 पद शामिल हैं। इसी प्रकार डायटों के लिए भी नवीन संरचना तैयार की गई है। शिक्षा मंत्री रावत ने कहा कि शासन स्तर पर एससीईआरटी व डायटों के प्रशासनिक ढांचा के पुनर्गठन को तैयार नई नियमावली को जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा, इसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि नई नियमावली के तहत एससीईआरटी व डायटों में रिक्त अकादमिक व पैरा अकादमिक के पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की कमी दूर करने के निर्देश
डॉ. रावत ने कहा कि राज्य में उच्चीकृत किए गए विद्यालयों में आवश्यकतानुसार नए पदों का सृजन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने तथा विभाग में अधिकारियों की कमी को जल्द दूर करने के भी अधिकारियों निर्देश दिए। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें