फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने पारंपरिक परिधानों के तैयार किए आकर्षक मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों ने डिजाइनिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रों ने उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों के आकर्षक मॉडल तैयार किए। विभाग की डीन व प्रो. डॉ. भावना गोयल के नेतृत्व में छात्रों ने पहली बार बिच्छू घास और रेयॉन से पर्यावरण-अनुकूल वस्त्र विकसित किए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और इको-फ्रेंडली फैब्रिक का इस्तेमाल अब परिधानों के डिजाइन और निर्माण में किया जा रहा है। इस परियोजना में विवि के फाइन आर्ट्स, जर्नलिज्म, इकोनॉमिक्स, पब्लिक पॉलिसी और फैशन डिजाइन स्कूल के छात्र काम कर रहे हैं। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होता है, बल्कि उत्तराखंड के स्थानीय कारीगरों को सतत रोजगार भी मिल रहा है। इस मौके पर देवभूमि ग्रुप के चेयरमैन संजय बंसल, अमन बंसल, नैंसी बंसल, डॉ. अजय शर्मा, डाॅ. रितिका मेहरा, डॉ. मनीषा फोगाट मौजूद रहीं। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें