फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गई मयूर विहार में नई पुलिस चौकी

Sun, 01 Sep 2013 09:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर मयूर विहार में नई पुलिस चौकी खोली गई है। रविवार को चौकी का उद्घाटन एसएसपी ने किया। वहीं तीन चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन


मयूर विहार में काफी समय से स्थायी पुलिस चौकी की मांग थी। यह रायपुर थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन थाना यहां से कई किमी की दूरी पर है। रविवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद कप्तान केवल खुराना ने रिबन काटकर चौकी का उद्घाटन किया।

चौकी का प्रभार सुबोध कुमार को सौंपा गया है। इस अवसर पर सीओ डालनवाला एमएस फर्सवाण, इंस्पेक्टर डालनवाला चंदन सिंह बिष्ट, एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस अटैच
वहीं एसएसपी के आदेश के बाद लाल तप्पड़ चौकी प्रभारी रवींद्र शाह को एसएसपी ऑफिस अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर बाईपास पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी को भेजा गया है, जबकि जीवन सिंह रावत को बाईपास चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें