फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज मेले में झूम उठे लोग

Sun, 01 Sep 2013 09:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तीज को व्रत पति की दीर्घायु को राखी च। ये जवाब था, उस सवाल का जो मंच से आयोजकों ने पूछा था। तीज क्वीन प्रतियोगिता जीतने के लिए महिलाओं को इसी तरह के सवाल-जवाब की कड़ी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


गोर्खाली महिला उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित हरितालिका मेले में सुंदर वेशभूषा, चाल और सवाल के आधारों पर ही तीज क्वीन और तीज प्रिंसेज का खिताब दिया गया।

मेले की अन्य तस्वीरों के लिए यहां क्लिक करें...

मेले का आयोजन किया
रविवार को गढ़ी-कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर 'सिंपल-सिंपल कांछी, तेरी डिंपल-डिंपल गाला' जैसे गीतों पर जब महिलाओं ने नृत्य किया तो समां बांध दिया।

इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजकर आई महिलाएं जहां ढोलक की थाप पर गीत गाते हुए नृत्य कर रही थी वहीं मंच पर अलग से गोर्खाली गीतों पर डांस हो रहा था।

गले में पोता पहनाकर स्वागत
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे साकेत बहुगुणा की पत्नी को महिलाओं ने गले में पोता (माला) पहनाकर उनका स्वागत किया।। साकेत बहुगुणा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए और इस तरह के मेलों का आयोजन एक अच्छी मिसाल है।
विज्ञापन


सभी को इसका अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर कमेटी की ओर से दो बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

इस तरह सजकर आई महिलाएं
लाल रंग की साड़ी, लाल या हरे रंग का पोता, गुन्यो, चोलो, सिरबंदी, नौगेड़ी, तिलहरी, पोते, कर्णफूल, मंड़वारी, ढूंगरी, चप्टे सून आदि

इनके लगे स्टॉल
सेल रोटी, गोर्खाली चटनी, फिनी रोटी आदि

निकल रहे थे लक्की ड्रा
एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम तो एक ओर लगा था स्टॉलो का मेला। खाने के स्टॉल के साथ ही अलग-अलग तरह के स्टॉल भी यहां लगे थे। इनमें दस रुपये के लक्की ड्रा भी शामिल थे। जिनके निकलने पर खिलौने, चिप्स आदि दिए जा रहे थे। साथ ही गोर्खाली पोते, माला आदि की भी बिक्री हो रही थी।
विज्ञापन


ये रहे विजेता
तीज क्वीन- नीता थापा
सेकेंड रनरअप- सोनिका
तीज प्रिसेंज- सोनाली गुरूंग
सेकेंड रनरअप- कृतिका शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें