छह श्रेणियों में 41 प्रश्नों को किया गया था समाहित
फीडबैक के लिए विवि की वेबसाइट पर जारी फॉर्म में 06 श्रेणियों के अंतर्गत 41 सवाल पूछे गए थे। जिनमें शिक्षकों का अनुशासन प्रति जोर, विषय की गहन जानकारी, शिक्षण मैथेडोलॉजी, शिक्षक का व्यवहार, प्रयोगात्मक कार्यप्रणाली, कक्षा में उपस्थिति, शिक्षक का पढ़ाते समय आत्मविश्वास, नवीन शिक्षण विधियों का उपयोग आदि को शामिल किया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की होगी गणना, प्रबंधकीय पदों पर कितनी महिलाएं, होगा सर्वे
इन बिंदुओं पर छात्रों को फीडबैक के लिए चार विकल्पों में से एक का चुनना था। यानी प्रत्येक बिंदु पर सर्वश्रेष्ठ, अच्छा, सामान्य एवं खराब का विकल्प चुनना था। जिसके आधार पर कंप्यूटर पर स्टेटिस्टिक्स तैयार की गई। जिसके आधार पर नंबर दिए गए।