फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स पर अंतिम फैसला अभी नहीं

Wed, 01 Jun 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मेयर विनोद चमोली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निगम में हाउस टैक्स पर आयोजित रिवीजन कमेटी की बैठक में इसकी जटिलताओं समेत विभिन्न आयामों पर विमर्श हुआ। वार्डवार के बजाय मोहल्लावार हाउस टैक्स की दरें लागू करने पर विमर्श हुआ, लेकिन बढ़ी हुई दरों पर निर्णय अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। बैठक में रिवीजन कमेटी के सदस्य पार्षदों ने कहा कि फिलहाल बकाया टैक्स की वसूली की जाए।
विज्ञापन


नगर निगम परिसर में हाउस टैक्स रिवीजन कमेटी की बैठक में नायब तहसीलदार एनएस नौटियाल, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, कर अधीक्षक पूनम रावत, सहायक अभियंता ए सुंदरियाल ने प्रस्तावित बढ़ी हुई दरों के बारे में जानकारी दी। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने कहा कि दो से ढाई गुना हाउस टैक्स बढ़ा दिया गया है। दरों में इजाफा हर दो साल में होता है।

निगम की आय में बढ़ोतरी लक्ष्य
निगम की वित्तीय स्थिति, दून की अर्थव्यवस्था, सकल घरेलू उत्पाद समेत बहुआयामी अध्ययन कर ये दरें तय की गई हैं। इससे लोगों पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा और नगर निगम की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


विसंगतियों को दूर करने के लिए गठित रिवीजन कमेटी के सदस्य पार्षद अजय सिंघल, डॉ. विजेंद्र पाल, भूपेंद्र कठैत, नीनू सहगल, डॉ. दया जोशी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। उनका कहना था कि दरों में इतना इजाफा न किया जाए जिससे लोगों पर अनावश्यक बोझ पड़े। मोहल्लावार दरें तय होना ठीक है। लेकिन, समस्या दो से ढाई गुना इजाफे को लेकर है। 

मोहल्लावार ग्रेडिंग होने से दूर होंगी दिक्कतें: मेयर
मेयर विनोद चमोली ने कहा कि हाउस टैक्स से संबंधित तमाम विसंगतियों को दूर कर दिया गया है। मोहल्लों में ए, बी, सी व डी ग्रेड बनाए जाएंगे। इसके बाद लिस्टिंग की जाएगी। मोहल्लावार ग्रेडिंग हो जाने से दिक्कतें अपने आप दूर हो जाएंगी। हाउस टैक्स का वैज्ञानिक व तार्किक तरीके से श्रेणीकरण हो जाएगा। जनता अगर दरों को लेकर विरोध करेगी तो उसकी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए दरें बढ़ानी तो आवश्यक हैं ही। दरों में जो भी इजाफा किया जा रहा है वह पूरी तरह से तार्किक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें