2018 में हुए ओबीसी सर्वे को बनाया जाएगा आधार
2018 में हुए नगर निगम के चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन कराया गया था। उसके बाद ओबीसी सर्वे कराया गया था। इस बार भी वार्डों का परिसीमन पूरा हो चुका है, जिसके बाद शासन वार्डों में ओबीसी सर्वे करा रहा है। इस सर्वे में 2018 में कराए गए ओबीसी सर्वे के आंकड़ों का प्रयोग किया जाएगा। 49 वार्डों में जो भी सर्वे होगा उसके हिसाब से परिवर्तन किया जाएगा।
आज सौंप दिए जाएंगे टीमों को प्रपत्र
ओबीसी सर्वे के लिए जोनल अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर, प्रगणक की नियुक्ति की जा चुकी है। इन लोगों को पिछले कई दिनों से एसडीएम सदर हरगिरी के नेतृत्व में ओबीसी सर्वे के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। आज से इन सभी कर्मचारियों को प्रपत्र सौंपे जाएंगे। इसके अलावा वोटर लिस्ट भी दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले चार-पांच दिनों में सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...UKPSC: लोक सेवा आयोग ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां जानिए कौन सी भर्ती कब होगी
नगर निगम के जिन वार्डों में परिवर्तन किया गया है उनमें ओबीसी सर्वे कराया जाएगा। जल्द ही सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। -वीर सिंह बुदियाल, अपर नगर आयुक्त