फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सीएम के आने से बढ़ेगी दून की मुश्किल

Sat, 01 Feb 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के हाथों से प्रदेश की सत्ता की कमान निकलते ही राजधानी में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


बदले समीकरण में दून के विकास के लिए तैयार की गई कई योजनाओं पर ग्रहण लगने की आशंका बढ़ गई है।

माना जा रहा है कि नए निजाम के लिए शहर की प्राथमिकताएं बदल सकती हैं। ऐसे में विभिन्न योजनाओं को रुकवाने की कोशिश में जुटे लोग फिर सक्रिय हो गए हैं।

इन योजनाओं पर संकट
एमडीडीए राजधानी में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहा है। चकराता रोड और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट योजना पर ज्यादा फोकस था। चर्चा थी कि सरकार के इशारे पर ही एमडीडीए तेजी से काम कर रहा था।

हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद चकराता रोड रि-डेवलपमेंट प्लान पर विराम लग सकता है, क्योंकि उन्होंने पहले भी इस योजना पर पुनर्विचार का आग्रह प्रदेश सरकार से किया था।
विज्ञापन


इसी तरह इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट पर भी दुकानदार एकमत नहीं हैं। दुकानदारों का आरोप है कि एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए इन योजनाओं पर काम किया जा रहा था।

अब माना जा रहा है कि रावत के सीएम बनने के बाद इन योजनाओं पर ब्रेक लगना तय है।

ईपीआईएल पर हो सकती है सख्ती
शहर में तीन फ्लाईओवर और एक रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के लिए ईपीआईएल कंपनी को ठेका दिया गया है। यह ठेका लोक निर्माण विभाग से छीनकर इस कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले 11 माह से कंपनी की चाल बेहद सुस्त है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री इस मसले पर सख्ती दिखा सकते हैं। उम्मीद है कि इसके बाद राजधानी वासियों को राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें