फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पर धुंध छटी तो कहीं छाई

Sat, 01 Feb 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक तरफ राजनीति में छाई धुंध छटने से तस्वीर साफ हो गई है वहीं आसमान में छाई धुंध से मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन


शहर के बाहरी इलाकों में शाम से ही कोहरा छा गया। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 300 मीटर से भी कम रह गई। धुंध और कोहरे की वजह से लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुसीबत भरा बना रहा।

राज्य मौसम केंद्र की मानें तो राजधानी के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को सुबह और शाम कोहरे की मौजूदगी बने रहने की आशंका है।

राजधानी में छाया कोहरा
दून में रात तक शहर कोहरे के आगोश में समा गया। शहर के अंदर भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। मैदानी क्षेत्रों विशेष रूप से हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कोहरे, धुंध से मुसीबत बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान के माप में अलबत्ता किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 23.0, जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें