त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। देहरादून में परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। शुक्रवार को सभी विधायकों की सहमति से त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुना गया है।
शुक्रवार को देहरादून में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में त्रिवेंद्र का नाम फाइनल किया गया। बैठक में सीएम की दौड़ में शामिल सतपाल महाराज और प्रकाश पंत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद रावत के नाम पर मुहर लगाई है।