रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन की एक बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर भिजवा दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे लोगों ने गंगनहर कोतवाली अंतर्गत नीले पुल के समीप झाड़ियों में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चेतक पुलिस उसे कोतवाली ले आई। यहां से बच्ची को चाइल्ड केयर हरिद्वार भेज दिया गया।