फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के डोटी में जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 06 Dec 2020 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल के पश्चिमांचल प्रदेश नंबर सात के डोटी जिले में जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। डोटी की गांव पालिका सात के चवरचौतारा में जीप हादसे में गांव पालिका के चवरचौतारा की मंजू त्रिपाठी (55), बोगटन फुड्सिल के वार्डन सचिव हरि भट्ट (40) और वार्ड सात गांव पालिका निवासी के. सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में बोगटन फुड्सिल गांव पालिका छह के कैलाश बम, हेमंत भट्ट, टीकाराम गिरी, खीमा देवी गिरी सहित एक बालक घायल हो गया है। जिला प्रहरी कार्यालय डोटी के अनुसार इंस्पेक्टर रवींद्र चंद के नेतृत्व में प्रहरी टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। इंस्पेक्टर चंद ने बताया कि मृतकों के शवों को निकालने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें