फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश के एक थाने को छोड़कर सभी में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

Sun, 06 Dec 2020 10:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हर थाने-चौकी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए थे आदेश 
  • डीजीपी बोले- कैमरों की गुणवत्ता की होगी समीक्षा, चौकियों में भी लगाए जाएंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सिर्फ एक थाने को छोड़कर बाकी सभी 158 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय अगले सप्ताह इन सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता की समीक्षा करेगा। इसके बाद जरूरत पड़ी तो नाइट विजन, ऑडियो आदि जैसे सुधार भी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र सरकार को थाने चौकियों, सीबीआई दफ्तरों, एनआईए आदि में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश दिए थे। इनकी संख्या प्रत्येक प्रतिष्ठान में कम से कम चार होनी चाहिए। ताकि, वहां होने वाली इंटेरोगेशन और अन्य हरकतों को रिकॉर्ड किया जा सके।

यही नहीं इन कैमरों में नाइट विजन सुविधा के साथ-साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी होनी चाहिए। इनकी मेमोरी कम से कम 18 महीने की होनी चाहिए। ताकि, जरूरत पड़ने पर इनकी रिकॉर्डिंग को देखा जा सके। 
विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सेलाकुई थाने को छोड़कर सभी थानों में चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सेलाकुई थाना इसी साल अस्तित्व में आया था। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता की समीक्षा सात दिसंबर को की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जिन गुणवत्ता वाले कैमरों को इंस्टाल करना है उन्हें किया जाएगा। यदि कहीं बढ़ोतरी की आवश्यकता है तो वह भी की जाएगी। चौकियों में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें