फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही ठप, रक्षाबंधन के लिए कर्फ्यू में रहेगी ढील

Sat, 25 Aug 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

कंचनपुर के प्रमुख जिला अधिकारी तारानाथ खनाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के चलते रविवार को सुबह पांच घंटे कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह पांच से दस बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी ताकि लोग रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सके, लेकिन दस बजे से फिर अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लागू रहेगा।

विज्ञापन


महेंद्रनगर (नेपाल) चौथे दिन भी बंद रहा। शनिवार को नेपाल में साप्ताहिक बंदी बंदी के चलते भी बंद पूर्णतया सफल रहा। बारिश और भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते शनिवार को किसी तरह का प्रदर्शन नहीं हुआ।

नेपाल बंद के चलते बनबसा का कारोबार प्रभावित हुआ है। सीमा पर आवागमन भी बंद है। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में किशोरी की दुराचार के बाद हुई हत्या में निर्दोष व्यक्ति को पकड़ने के खिलाफ पिछले चार दिनों से बवाल हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

protest
इसके चलते शनिवार को भी भारत-नेपाल के बीच आवागमन नहीं हुआ।अलबत्ता कुछ लोगों ने विवशता में चोर रास्तों से पैदल ही भारत का रुख किया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि भारतीय नागरिकों और वाहनों पर नेपाल में स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा के तहत रोक लगाई गई है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि बंद के चलते पिछले चार दिनों में करीब चालीस लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि मैजिक, ई रिक्शा, तांगा चालक, मजदूर वर्ग की रोजी रोटी प्रभावित हुई है। कस्टम में होने वाला वैधानिक व्यापार और रोडवेज को भी झटका लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें