फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर लगातार आ रहा मलबा, दूसरे दिन भी रास्ता बंद, पैदल पहुंचे तीर्थयात्री

Sat, 25 Aug 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
badrinath highway
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए हाईवे पर स्थित लामबगड़ भूस्खलन जोन सिरदर्द बना हुआ है। चट्टान से लगातार छिटक रहे बोल्डर और मलबे के कारण यहां दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। शनिवार को दिनभर रुक-रुककर हुई भारी बारिश के कारण हाईवे नहीं खुल पाया, जिससे करीब 700 तीर्थयात्री अपने वाहनों को पांडुकेश्वर और लामबगड़ में छोड़कर तीन किमी पैदल चलने के बाद फिर स्थानीय वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि बदरीनाथ से करीब 400 तीर्थयात्री पैदल ही अपने गंतव्य को रवाना हुए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को भारी बारिश के कारण लामबगड़ में चट्टान से मलबा और बोल्डर गिर गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। शुक्रवार को 2.55 से बंद हाईवे पर शनिवार को भी आवाजाही नहीं हो पाई, जिससे तीर्थयात्री अपने वाहनों को लामबगड़ और पांडुकेश्व में छोड़कर पैदल ही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर निकले। मेकाफेरी कंपनी के इंजीनियर हिमांशु का कहना है कि लामबगड़ क्षेत्र में बारिश होने के कारण हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका है। अचानक चट्टान से छिटक रहे पत्थर और मलबे से दिक्कत हो रही है। लामबगड़ नाले में भी जलस्तर बढ़ने से हाईवे खस्ताहाल बना हुआ है। इधर, अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि लगातार खराब मौसम के कारण लामबगड़ में हाईवे सुचारु नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे सहित तीन लिंक मार्ग रहे घंटों तक बाधित

gangotri highway
देर रात हुई भारी बारिश के बाद जगह-जगह हुए भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे घंटों बाधित रहे। वहीं चड़ेथी-रैथल, भुक्की-कुज्जन व उत्तरकाशी-घनसाली लिंक मोटर मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण घंटों यातायात प्रभावित रहा।

शुक्रवार रात को हुई बारिश के कारण ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे एक बार फिर से बाधित हो गया, जिससे शनिवार सुबह तीर्थयात्रियों व ग्रामीणों को तिर्खली-कुंसाला वैकल्पिक पैदल मार्ग से आवाजाही करनी पड़ी। हालांकि एनएच कर्मचारियों ने सुबह करीब दस बजे यातायात सुचारु किया। उधर, थिरांग, गंगनानी व सहिलकुरा मनेरी में भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे भी बाधित रहा।

हालांकि बीआरओ कर्मचारियों ने दोपहर तक मलबा हटाकर मार्ग सुचारु कर दिया था। भूस्खलन के कारण जनपद के तीन लिंक मोटर मार्ग भी बाधित हुए, जिनमें से चड़ेथी-रैथल व भुक्की-कुज्जन मोटर मार्गों को दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही हो पाई। उत्तरकाशी-घनसाली मार्ग अपराह्न साढ़े तीन बजे बहाल हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें