फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों में मारपीट, पांच महिलाओं समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरायपुर थानाक्षेत्र में बुधवार शाम की घटना, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किए मुकदमे
विज्ञापन

I

I
I
Iरायपुर थानाक्षेत्र में बुधवार शाम मामूली कहासुनी के चलते दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला किया। घटना में पांच महिलाओं समेत सात घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
I
Iरायपुर थानाध्यक्ष गिरिश नेगी ने बताया कि घटना ऋषिनगर में हुई। स्थानीय निवासी कृष्ण कांत शाम करीब 7:30 बजे अपनी पत्नी के साथ कार से घर लौट रहे थे। घर की मोड़ पर उनके पड़ोसी अमरनाथ की गाड़ियों से रास्ता बंद था। कृष्ण ने अमरनाथ से गाड़ियां हटाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष भिड़ गए। कृष्णकांत का आरोप है कि अमरनाथ और उनके परिवार के सदस्यों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। उनके सिर में आठ टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अमरनाथ, उनकी तीन बेटियों, एक दामाद और एक अन्य व्यक्ति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया।
I
Iदूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया
I

Iअमरनाथ ने भी कृष्ण कांत और उनके भाई पिंकी पर उनके घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कृष्ण कांत और उनके भाई ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में उनके साथ उनकी तीन बेटियां नैना, शिवानी और पूनम के अलावा पत्नी वीना बुरी तरह घायल हो गईं। उन्होंने पुलिस को घटना के वीडियो फुटेज भी सौंपे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें