I
I
I
I
Iगत जून में नाबालिग को बहलाकर ले जाने के आरोपी सोनू निवासी ग्राम केसरपुर बरेली को पुलिस ने बुधवार को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल खोज निकाला। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 22 जून को राजपुर निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बहन को एक व्यक्ति अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग को सोनू नाम का व्यक्ति पंजाब ले गया है। पुलिस टीम ने पंजाब पहुंचकर आरोपी सोनू को आनंदपुर साहिब पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।I