बकरी के महज घास खाने पर पड़ोसी ने बच्चे को फांसी पर लटका दिया। मानवीयता को तार-तार करती यह सच्ची घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा की है।
बकरी ने पड़ोसी की घास खा ली तो गुस्से में आए पड़ोसी ने बकरी को मार कर अधमरा कर दिया। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने 12 साल के बच्चे को फांसी पर लटका दिया।
जनपद अल्मोड़ा के सल्ट में ग्राम जक्खल निवासी चिमली देवी की बकरी ने पड़ोसी के घर के बाहर रखी घास खा ली। इसके बाद जो हुआ उससे सुनने वाले हर इंसान चौंक गया।
नाराज पड़ोसी ने बच्चे को फांसी पर लटकाया
hanged
बकरी ने घास क्या खा ली कि दो लोगों ने बकरी को मार कर अधमरा कर दिया था। बकरी को मारने पर पीड़ित बच्चे की मां चिमली देवी और पड़ोसी में काफी कहासुनी हुई।
इसके बाद चिमली देवी घर आई और किसी काम से बाहर चली गई। घर में उसका 12 वर्षीय बेटा नरोत्तम पुत्र स्वर्गीय गुणाराम अकेला था।
आरोप है कि बकरी को मारने पर विरोध जताने से नाराज पड़ोसी उसके घर आए। और नरोत्तम को फांसी पर लटका दिया।
बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, हालत नाजुक
Hospital
इसी बीच बच्चे की मां चिमली देवी घर आ गई। दोनों आरोपी वहां से भाग गए। चिमली देवी ने बच्चे के गले से फांसी का फंदा निकाला।
गांव के प्रधान की मदद से बच्चे को सल्ट देवालय में स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे रामनगर चिकित्सालय लाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना के स्थानीय लोगों में आक्रोश है। महज घास खाने पर बच्चे को फांसी पर लटकाने की इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।