फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: परीक्षार्थियों को बोर्ड देगा बोनस अंक, ये है वजह

Mon, 08 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई नीट एग्जाम में इस बार तीन सवालों ने अभ्यर्थियों को काफी परेशान किया। दरअसल, इन तीन सवालों का प्रश्नपत्र में सही जवाब नहीं मिला। विषय विशेषज्ञों ने भी इन सवालों को गलत करार दिया है। लिहाजा माना जा रहा है कि बोर्ड इन तीन सवालों पर बोनस अंक देगा।
विज्ञापन


नीट के फिजिक्स पेपर कोड पी में ग्रेविटेशन और करेंट के दो सवालों के कोई जवाब नहीं मिले। सवाल नंबर 156 और सवाल 176 के सभी जवाब गलत थे। दोनों प्रश्नों में चार-चार विकल्प दिए गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी सही नहीं पाया गया।

विषय विशेषज्ञ डीके मिश्रा और तपन पांडे का कहना है कि इन दोनों सवालों को हल करने के बाद कोई जवाब नहीं आया है। इसी प्रकार, केमिस्ट्री में भी सवाल नंबर चार के सभी चारों विकल्प गलत पाए गए हैं। विषय विशेषज्ञ वैभव राय का कहना है कि इनमें से कोई भी विकल्प सही नहीं है। इन तीन सवालों पर बोर्ड बोनस अंक देगा।
विज्ञापन


फिजिक्स के दो सवालों का कोई भी विकल्प सही नहीं पाया गया है। हम अपने छात्रों से सीबीएसई को चैलेंज कराएंगे। मई के अंतिम सप्ताह में आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड का फैसला पता चलेगा।
विज्ञापन

-डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें