फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet Exam 2020: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के साथ ही बदला जाएगा मास्क, इन बातों का जरूर रखें ध्यान 

Sun, 13 Sep 2020 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  •  परीक्षा केंद्रों पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा
  • दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे की पाली में होगी परीक्षा
  • सीबीएसई ने भी एनटीए को सहयोग करने के लिए स्कूलों को दिए निर्देश  
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसके तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से ठीक पहले ही मास्क बदला जाएगा। जो मास्क छात्र पहले से पहनकर आएंगे, वह हटा दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार अपने साथ एक मास्क अतिरिक्त भी रखें। 

विज्ञापन


यह जरूर ले जाएं 
-नीट एडमिट कार्ड 
-कोविड-19 सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म
-पासपोर्ट साइज का एक फोटो
-वैध फोटो आईडी प्रूफ

विज्ञापन

इन बातों का जरूर रखें ध्यान 

- सभी कैंडिडेट के लिए फेस मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य है।
- एग्जाम हॉल में छात्र सांस्कृतिक और प्रथागत कपड़े पहन सकते हैं। हालांकि, लड़के और लड़कियों दोनों के लिए लंबी बांह के कपड़े पहनने पर मनाही है।
- जूते पहनने की मनाही है लेकिन कैंडिडेट स्लीपर या सैंडल पहन सकते हैं।
- भारी आभूषण, घड़ी या ऐसे ही दूसरे सामान पहनने पर पाबंदी है।

कोरोना को भूलकर परीक्षा पर करें फोकस 
कोरोना काल में परीक्षा के दौरान परीक्षा पर ही अपनी एकाग्रता बनाए रखें। परीक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, एग्जाम हॉल में कोरोना से बचाव के पूरे इंतजाम किए गए हैं। लिहाजा, कोविड को भूलकर परीक्षा पर अपना फोकस बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें