फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कभी भी हो सकती है अनहोनी

Mon, 02 Sep 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष अग्रवाल,
विज्ञापन

सीमाद्वार

आज कल युवा बाइक को हवा में उड़ाते हुए नजर आते हैं। इससे उनके साथ ही दूसरे लोगों की जान भी आफत में आ जाती है। देहरादून के सीमाद्वार बाजार में स्पीड ब्रेकर न होने के चलते अक्सर ये समस्या देखने को मिलती है।
विज्ञापन


यहां का बाजार अब काफी व्यवस्थित हो चुका है। इस इलाके में काफी संख्या में कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के रहने से यह सड़क हमेशा व्यस्त रहती है।

वाहन इतनी तेजी से आते हैं कि हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। तेज गति के कारण यहां कई बार दुर्घटनाएं भी हुई हैं। लेकिन इस सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। इस बाबत कई बार विधायक और पार्षदों को चेताया गया, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें