फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भेजी NDRF की टीम: राजनाथ सिंह

Fri, 01 Jul 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड में बादल फटने और उसके बाद हुए भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमों को भेजा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने के बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात कर स्थिति की जानकारी ली और कहा कि केन्द्र इस आपदा से निपटने के लिए हर संभव मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें भेजी गयी हैं और अतिरिक्त टीमों को वहां जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। राज्य के पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में आज बादल फटने और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण 20 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। गृह मंत्री ने आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए इसमें मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है।
विज्ञापन


उधर, पिथौरागढ़ की डीडीहाट तहसील के सिकोडी गांव में बादल फटने के बाद हुए भूस्खलन से कई मकान धराशायी हो गये जिनके नीचे करीब 30 लोग और 50 से ज्यादा पशु दब गये। आपदा विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में जोर-शोर से राहत कार्य चल रहा है। जिले में संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं इसलिये वहां सेटेलाइट फ़ोन की व्यवस्था की जा रही है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की टीमों को भी राहत और बचाव के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें