फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत विकास केंद्रित नीतियों की जीत : महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं को दस हजार रुपये की सीधी मदद व अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने जगाया भरोसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बिहार चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत को मोदी सरकार के विकास नीतियों व राज्य में डबल इंजन सरकार की सफलता की जीत बताया। इस जीत से बिहार विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा।
महाराज ने कहा, एनडीए ने विकास केंद्रित नीतियों पर जोर दिया, जिससे बिहार में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसरों में सुधार हुआ। महिलाओं को 10 हजार रुपये की सीधी मदद के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने भरोसा जगाया और उन्हें एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनडीए का मजबूत गठबंधन और सही सामाजिक समीकरण ने वोटों को बंटने से रोका है। साथ ही एनडीए को निर्णायक बढ़त दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व और उनकी विकास नीतियों ने राज्य में स्थिरता और विकास को बढ़ावा दिया। केंद्र सरकार की सहायता ने राज्य में विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद की। इन कारणों से एनडीए को बिहार में प्रचंड बहुमत मिला और मोदी सरकार के विकास की जीत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें