फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी के दिल्ली दौरे ने समाजवादी पार्टी में मचाई खलबली

Mon, 15 Feb 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के दिल्ली दौरे ने सपा की सांसें अटका दी हैं। एनडी तिवारी के नाम के बलबूते प्रदेश में खाता खोलने की रणनीति बना रही सपा को अपना खेल बिगड़ने का अंदेशा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


सपा का मानना है कि अगर एनडी अपने बेटे रोहित शेखर के लिए कांग्रेस से टिकट लेने में सफल हो जाते हैं तो सपा की सारी रणनीति धरी रह जाएगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान का कहना है कि एनडी को जो भी फैसला लेना है, जल्दी से लें।

एनडी तिवारी के दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के संबंध में सपा के हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में तिवारी रोहित शेखर के लिए कांग्रेस से टिकट सुनिश्चित कराना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो सपा का मिशन-2017 खटाई में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडी के सहारे प्रदेश में खाता खोलने की आस में है सपा

राज्य बनने के बाद पहली बार एनडी के बलबूते उत्तराखंड में सपा का खाता खुलने के आसार नजर आ रहे थे। अगर रोहित शेखर कांग्रेस में गए तो इस उम्मीद पर पानी फिर जाएगा।

हरिद्वार जिले के पंचायत चुनावों से सपा ने अपनी स्थिति का आइना देख लिया है। पंचायत चुनाव में सपा ने जिसे समर्थन दिया था, सारे प्रत्याशी हार गए, लेकिन विधानसभा चुनाव में सपा को एनडी तिवारी के भरोसे खाता खुलने की उम्मीद है। रोहित शेखर को सपा ने यूपी में परिवहन विभाग का सलाहकार बनाकर मंत्री का दर्जा दिया है।

सपा को उम्मीद है कि इससे प्रदेश के सरहदी विधानसभा क्षेत्रों की एक-दो सीट उसके हाथ लग सकती हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष सचान का कहना है कि अगर टिकट का मामला है तो एनडी जल्दी से फैसला लें, क्योंकि टिकट का बंटवारा होने के बाद उन्होंने इच्छा जाहिर की तो फिर मुश्किल आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें