फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: सर्किट हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया एनडी का पार्थिव शरीर

Sun, 21 Oct 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
अंतिम दर्शन के लिए रखी गई एनडी की पार्थिव देह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज हल्द्वानी के सर्किट हाउस में स्व. एनडी तिवारी की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जहां उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से कल शाम 4 बजकर 20 मिनट पर पंतनगर पहुंचा। और फिर वहां से करीब एक घंटे बाद हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ। हल्द्वानी पहुंचने के बाद जगह-जगह लोगों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां मौजूद हर आंख नम दिखाई दी।

इससे पहले पतंनगर एयरपोर्ट के बाहर एनडी के पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ रखा गया। इस दौरान स्वर्गीय एनडी तिवारी की पत्नी, बेटा रोहित शेखर, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यूपी के सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव औलख, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, बलराज पासी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आम जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। रूपरेखा को तय करने के लिए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एडीएम हरबीर सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव एनडी तिवारी के पारिवारिक सदस्य दीपक बल्यूटिया के घर गए।

इस दौरान भाजपा सांसद प्रतिनिधि ध्रुव रौतेला भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बैठक के बाद तय किया कि स्वर्गीय तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार दिन में एक बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार कराने के लिए ब्राह्मणों की व्यवस्था दीपक बल्यूटिया करेंगे। 

ऐसे टला अंतिम दर्शन का कार्यक्रम स्थल 
दीपक बल्यूटिया ने बताया कि अंतिम दर्शन का कार्यक्रम उनके घर पर आयोजित होने वाला था लेकिन इस बीच उनकी ताई की मौत होने के कारण अंतिम दर्शन का कार्यक्रम सर्किट हाउस में रखा गया। पहाड़ी रीति रिवाज के हिसाब से दो शवों का एक साथ क्रिया कर्म नहीं किया जाता है। इसके चलते यह तब्दीली करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें