उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के स्कूलों में एनसीईआरटी की ही किताबें लगाने के मामले में अगली सुनवाई की तिथि 16 जुलाई नियत की है। मंगलवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने मामले की सुनवाई की। नॉलेज वर्ल्ड देहरादून सहित अन्य ने इस मामले में याचिका दायर की थी।
सरकार ने पूर्व में आईसीएससी विद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करने का आदेश दिया था। पूर्व में एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को सीबीएसई और एनसीईआरटी को पक्षकार बनाने के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि सरकार ने 23 अगस्त 2017 को एनसीईआरटी से संबंधित आदेश जारी किया था। साथ ही निजी प्रकाशकों की किताबों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया था।