फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी डाकपत्थर में दो साल से बंद एनसीसी

विज्ञापन
जीआईसी डाकपत्थर में एनसीसी शुरू करने की मांग पर बीईओ वीपी सिंह को ज्ञापन सौंपते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बीते दो साल से बंद पड़ी एनसीसी को फिर से शुरू कराने की मांग पर छात्रों ने खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर फेल छात्रों को प्रवेश न देने का भी आरोप लगाया। खंड शिक्षाधिकारी ने छात्रों को मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जीवनगढ़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य जाहिद हसन के नेतृत्व में बीईओ को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि बीते दो साल से स्कूल में एनसीसी का संचालन ठप पड़ा है। इस कारण एनसीसी में जाने के इच्छुक छात्रों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एनसीसी का लाभ छात्रों को अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मिलता है। ऐसे में कॉलेज में शीघ्र एनसीसी शुरू की जानी चाहिए। छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन 12वीं में एक बार फेल हो चुके छात्रों को फिर से प्रवेश नहीं देर रहा है। इससे इन छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कहा कि यदि शीघ्र मांगों का निस्तारण नहीं होता तो छात्रों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
वहीं, खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि मामले में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जल्द ही कॉलेज में फिर से एनसीसी का संचालन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में महबूब अली, आदिल, मुस्तफा, सोहिल, मनोज, विकास नेगी, रोहित चौहान, विपिन कुमार, संजय, मीष, साहिल, अब्बुल रहमान, इतिका जोशी, निहारिका, दीपिका, सरस्वती, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें