फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में दो युवकों ने महिला से सरेबाजार की छेड़छाड़, मारपीट और हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लोगों ने आरोपी दोनों युवकों को मारपीट कर पुलिस को सौंपा
  • गिरफ्तार युवकों में एक नेवी में है कार्यरत
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी छावनी परिषद मलिंगार बाजार क्षेत्र में दो युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों युवक महिला से मारपीट पर उतारू हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने एकत्र होकर युवकों की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक रिटायर्ड अफसर के मकान में केयर टेकर करीब 48 वर्षीय महिला मलिंगार क्षेत्र में किसी कार्य से बाजार गई थी। तभी वहां दो युवकों ने महिला से बदसलूकी करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की गई।

महिला के शोर करने पर आसपास के लोगों ने एकत्र होकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचित किया। पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई। जहां पूछताछ में दोनों की पहचान राजेश (उम्र 28) पुत्र दिलशाद निवासी बेल परोगी कैंपटी, टिहरी गढ़वाल और बीरबल (उम्र 32) पुत्र पदम निवासी ग्राम छनाड पट्टी सिलवाड थाना कैंपटी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि राजेश नेवी में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने शराब भी पी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें