फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप का किया पूजन

Sun, 10 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नवरात्रि
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार को मां के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप का पूजन किया गया। घरों और मंदिरों में लोगों ने मां का पूजन किया और भजन-कीर्तन हुए।
विज्ञापन


श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में मां का पूजन किया गया। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हमें चाहिए कि हम जगतजननी मां दुर्गा के साथ ही जन्मदायिनी मां का भी आदर करें।

मां की पूजा करने से जीवन सुधर जाता है। मां दुर्गा तो सबकी मां हैं। वे हमें पवित्र होने का अवसर देती हैं लेकिन अगर हम जन्मदात्री मां की उपेक्षा और अपमान करेंगे तो भक्ति फलदायी नहीं होगी। इसलिए साक्षात मां की सेवा व सत्कार जीवन को बदल देने की क्षमता रखता है। इस मौके पर भागवत पुरी, संजय गर्ग, दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, नवीन गुप्ता, सुनील गोयल, राजकुमार गुप्ता, अनिल गोयल, दिलीप सैनी उपस्थित थे।
विज्ञापन


सेवादारों, श्रद्धालुओं का जत्था राजस्थान स्थित मेंहदीपुर बालाजी की ज्योति लाने के लिए रविवार को रवाना होगा। यह जत्था 12 अप्रैल को पवित्र ज्योति लेकर दून वापस आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें