फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 : आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से संवाद करेंगे 10वीं, 12वीं के मेधावी छात्र

Tue, 12 Jan 2021 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिले के 25 मेधावी छात्रों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के अवसर को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है। छात्रों ने मुख्यमंत्री से पूछने के लिए कई सवाल भी सोच रखे हैं।

विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग की ओर से डीएम कार्यालय में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। संवाद के लिए शिक्षा विभाग ने 10वीं व बारहवीं के टॉपर को चयनित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री से संवाद करने का अवसर दिया है। 

10वीं के शीर्ष मेधावी

-प्रिया पंवार, सारादेव इंटर कॉलेज दीपनगर देहरादून
-महक जोशी, एसजीआरआरआईसी भाऊवाला देहरादून
-निशा मुंडेपी, विवेकानंद एकेडमी खदरी देहरादून
-आदित्य धीमान, जीएचएसएस रुद्रपुर देहरादून
-प्रियांशु  चौहान, जीआईसी डाकपत्थर
-आस्था, एसवीएमआईसी ऋषिकेश
- निलेश सिंह, जीआईसी आईडीपीएल ऋषिकेश

12वीं के शीर्ष मेधावी

-सुजाता रमोला, जीजीआईसी अजबपुर कलां
-राहुल यादव, एसवीएमआईसी ऋषिकेश
-रोहित झा,  एसवीएमआईसी ऋषिकेश
-सुनील, एसवीएमआईसी ऋषिकेश 
-शिवम लेखवार, एसवीएमआईसी बाबूगढ़ विकासनगर
- शिवानी, एसवीएमआईसी बाबूगढ़ विकासनगर
-सचिन कुमार, एसवीएमआईसी बाबूगढ़ विकासनगर
-सृष्टि रयाल, विवेकानंद एकेडमी खदरी देहरादून

 मुझे मुख्यमंत्री से बातचीत करने का मौका मिलेगा। यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं मुख्यमंत्री से उनकी दिनचर्या, निर्णय क्षमता व राजनीति से जुड़े कुछ सवाल भी पूछना चाहूंगी।
विज्ञापन

-सुजाता रमोला, 12वीं, जीजीआईसी अजबपुर कलां 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री का संवाद पहल अच्छी है। युवा दिवस पर युवाशक्ति के साथ मुख्यमंत्री का समय बिताना अच्छी सोच है। मैं युवाओं की तरफ से कुछ सवाल करना चाहूंगी। 
विज्ञापन

-सृष्टि रयाल, 12, विवेकानंद एकेडमी खदरी, देहरादून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें