खेल महाकुंभ में ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर महिला और पुरुष ओपन वर्ग की 100 मीटर दौड़ आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में सुबह आठ बजे से महिला व पुरुष ओपन वर्ग की 10 किमी दौड़ होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
समापन समारोह में खेल मंत्री विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। खेल दिवस पर इंटर स्कूल बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज के सिंथेटिक हॉकी टर्फ में खेला जाएगा। फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पवेलियन ग्राउंड में आयोजित होगा। इसके साथ ही ब्लाक व जिला स्तर पर भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।