फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मेहनत से गांव की बाला ने झटका सिल्वर

Thu, 19 Dec 2013 03:22 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर के सुदूर गांव पौंधा में रहने वाली नेहा जायसवाल ने शूटिंग में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए 57वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया
नेहा का मिशन कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने यह मेडल रोजाना पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है।

सफरनामा 2013: तस्वीरों में उत्तराखंड आपदा

यही नहीं पिछले साल हुई नेशनल शूटिंग में भी नेहा अपने प्रतिभा का जलवा बिखेर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर जीता था।

पढ़ें, मोदी पर मेहरबानी इन्हें पड़ गई महंगी

नेहा ने डॉ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में 11-14 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल में यह पदक जीता है।

नेहा अपनी प्रतिभा का श्रेय बड़े भाई आनंद जायसवाल को देती हैं। बकौल नेहा शूटिंग के दम पर ही उनके भाई का चयन एयरफोर्स के लिए हुआ है।

पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय!

वर्ष 2010 में पिता का निधन होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। नेहा डीएवी से एमकाम की पढ़ाई के साथ ही जसपाल राणा शूटिंग रेंज में शूटिंग सीख रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें