फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हाथों में ही देश रहेगा सुरक्षित : कासमी

Thu, 01 May 2014 11:25 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव मौलाना मुफ्ती मशून कासमी ने कहा कि देश भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने देश की बदहाल स्थिति और बेरोजगारी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

कहा कि पूरे देश की नजर इस समय भाजपा पर है। उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
Trending Videos

राजनीतिक स्वार्थ के चलते टीम अन्ना हुई कमजारे

हल्‍द्वानी में भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मौलाना काश्मी ने कहा कि वह अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे और अन्ना टीम के संस्थापक सदस्यों में हैं।

कुछ लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते टीम अन्ना को कमजोर किया।

उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर नजर दौड़ाई तो उन्हें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने वाली पार्टी भाजपा ही दिखी।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

उन्होंने भाजपा के नेक इरादों को देखते हुए पांच अप्रैल 2014 को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम नेता कांग्रेस और सपा में रहकर मुसलमानों को छलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम, हिंदू सभी एक ही ईश्वर की संतानें हैं।

पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष चंदन बिष्ट, मजहर नईम नवाब, रहमत अली, अनीस आलम, डॉ. जेए वारसी, राकेश दीवान और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन पंत मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें