राज्य ओलंपिक संघ ने पत्र लिखा
इस संबंध में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश सिंह नेगी ने बृहस्पतिवार को सीईओ को पत्र लिखा, जिसमें कहा है कि उत्तराखंड के समस्त खेल संघों के अध्यक्ष और सचिवों को आवासीय सुविधाएं प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
पहले दिन के मुकाबले में उत्तराखंड का नंबर रहा आठवां
पहले दिन के मुकाबले में उत्तराखंड के अर्सलन ने 55 किग्रा पुरुष वर्ग में कुल 180 किलोग्राम वजन उठाया। वह आठवें नंबर रहे। वहीं 45 किग्रा महिला वर्ग में उत्तराखंड की केएम बेबी 125 किग्रा वजन उठाकर आठवें स्थान पर रहीं। 49 किग्रा महिला वर्ग में उत्तराखंड की मोनिका पाल 80 किग्रा वजन उठाकर सातवें नबर पर रहीं।
ये भी पढ़ें...UKSSSC: युवा हो जाएं तैयार...सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरा शेड्यूल
राष्ट्रीय खेल जैसे बड़े आयोजन में खिलाड़ियों समेत करीब 15 हजार लोग आए हैं, उनके ठहरने और खेल प्रतियोगिताओं के इंतजामों के लिए खेल विभाग हर स्तर पर समन्वय बनाने की कोशिश कर रहा है। कई जगह किट नहीं पहुंचने की शिकायतें आई है, उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। हर खेल की राष्ट्रीय फेडरेशन को रूम दिए गए हैं। स्टेट एसोसिएशन उनसे संपर्क करेगी। -अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव, सीईओ (खेल)