दो दिवसीय बैठक के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने के स्थान, मान्यता पत्र जारी करने, अन्य इंतजाम, खान-पान आदि को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में जीटीसीसी अध्यक्ष सुनैना कुमारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हम एथलीटों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज की बैठक इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम थी।
- सुनैना कुमारी, अध्यक्ष, जीटीसीसी
सभी राज्यों के शेफ डी मिशन ने देहरादून में खेल स्थलों का दौरा करके तैयारियों का निरीक्षण किया है। सभी की ओर से तैयारियों को लेकर संतुष्टि जताई गई है, एथलेटिक्स ट्रेक, शूटिंग समेत कुछ स्थलों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वह शीघ्र पूरी होंगी। इसके साथ ही राज्य खेलों के भव्य आयोजन के लिए तैयार हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का गौरव हासिल करने के साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को तमाम खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा।
- महेश जोशी, शेफ डी मिशन, उत्तराखंड