मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा श्रीनगर के लीडिंग फायर मैन संजय और फायर सर्विस के चालक सोनू कुमार सैनी ने बताया कि आग लगने से दो बाइक, आठ बेड के साथ मजदूरों का सामान, कपड़े, पैसे और सामूहिक भोजनालय में रखी राशन आदि जलकर राख हो गई। वहीं, कोतवाल ने बताया कि श्रीनगर से फायर सर्विस बुलाकर आग को बुझा लिया गया है। बाकि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।