फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: मुकाबला हारे पर तजुर्बे का मैच जीत गए उत्तराखंड के सूर्याक्ष, छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को दी टक्कर

Wed, 05 Feb 2025 09:56 AM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

National Games Uttarakhand 2025: उत्तराखंड के सूर्याक्ष ने उम्र में खुद से छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। स्वर्ण पदक भले ही न मिल पाया, लेकिन भविष्य का लक्ष्यसेन मिल गया।

विज्ञापन
सूर्याक्ष को सम्मानित करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में देहरादून निवासी सूर्याक्ष रावत भले ही हार गए हों, लेकिन उम्र में खुद से छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देकर तजुर्बे का मैच अपने पाले में कर लिया। मैच समाप्त होने के बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी तमिलनाडु के सतीश कुमार के. ने सूर्याक्ष की पीठ थपथपाकर उनकी प्रतिभा की सराहना की।

बैडमिंटन खिलाड़ी सूर्याक्ष 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी उम्र महज 18 वर्ष है। उन्होंने बैडमिंटन के सात दिनों तक खेले गए मुकाबले में विरोधी टीम के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देकर फाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार को वह बहुत कम अंक के अंतर से हार गए।

विज्ञापन


भविष्य का लक्ष्य सेन
इससे प्रदेश को स्वर्ण पदक भले ही न मिल पाया हो, लेकिन भविष्य का लक्ष्य सेन मिल गया है। सूर्याक्ष खुद से अधिक उम्र और अनुभव के खिलाड़ी से मात्र 21-17, 21-17 के स्कोर से ही हारे हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि फाइनल में खेले गए दो सेट में पहले में शुरुआत से पीछे हो गए थे।

ये भी पढ़ें...Live In Relationship: लिव इन में रहने के लिए उत्तराखंड के पहले जोड़े को मिली मंजूरी, दूसरे जिले से भी आए आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दर्शकों के प्रोत्साहन और सूझबूझ से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देने में सफल रहे। जबकि दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। लेकिन, बाद में वे जीत दिलाने वाला स्कोर नहीं हासिल कर सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें