फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: चौथे दिन जिमनास्टिक में महाराष्ट्र ने जमाई धाक, शानदार प्रदर्शन कर जीते कई स्वर्ण पदक

Wed, 12 Feb 2025 04:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक मिक्स्ड जोड़ी (सीनियर) में महाराष्ट्र के रिद्धि सचिन जैसवाल और शुभम सुनील सरकते ने 52.250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि केरल(47.720) और कर्नाटक(46.830) ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
जिमनास्टिक प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेल के चौथे दिन जिमनास्टिक में महाराष्ट्र ने अपनी धाक जमाई। महिला और पुरुषों के विभिन्न वर्गों में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन


एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक के महिला समूह (सीनियर) में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक (61.730) जीता, जबकि पश्चिम बंगाल (51.540) ने रजत और कर्नाटक (42.750) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, पुरुषों के समूह (सीनियर) में भी महाराष्ट्र ने 64.650 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि केरल (61.210) और कर्नाटक (53.740) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीते।

एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक मिक्स्ड जोड़ी (सीनियर) में महाराष्ट्र के रिद्धि सचिन जैसवाल और शुभम सुनील सरकते ने 52.250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि केरल(47.720) और कर्नाटक(46.830) ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। महिला जोड़ी (सीनियर) में महाराष्ट्र की निक्षिता सुरेश और रुतुजा दत्तात्रय ने 51.250 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल(44.700) ने रजत और केरल(43.500) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


पुरुष जोड़ी (सीनियर) में कर्नाटक के अक्कला कुमार और कुतुबुद्दीन शेख ने 62.050 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र(61.020) और हरियाणा(59.840) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए।

National Games: उत्तराखंड ने विभिन्न स्पर्धाओं में लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पदकों की संख्या बढ़कर 85 पहुंची

ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक के महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की शेख़ यासिन ने 39.790 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की चैत्राली रखमाजी(39.280) ने रजत और गुजरात की प्रीति महेशभाई (37.800) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


पुरुषों के ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक में महाराष्ट्र के आयुष संजय मुले ने 48.740 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता और केरल के मनु मुरली(46.150) ने रजत हासिल किया। उत्तराखंड के उदित चौहान (45.070) ने थोड़े अंतर से कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें