सुरक्षित निवेश-सुदृढ़ उत्तराखंड का जाएगा संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के औद्योगिक समूहों, निवेशकों की ओर से राज्य में निवेश को गति देने के लिए प्रतिभाग किया जाएगा। इस सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित आपदा प्रबंधन के वैश्विक सम्मेलन से सुरक्षित निवेश-सुदृढ़ उत्तराखंड का संदेश देश-विदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से समेकित विकास लक्ष्यों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन जनित चुनौतियों का बेहतर रूप से सामना करने में सहायता मिलेगी।
ये भी पढ़ें...Tunnel Rescue: सच हुई बाबा बौखनाग के पश्वा की 'भविष्यवाणी', मजदूरों के बाहर निकलने को लेकर दिया था ये वचन
50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि ले रहे भाग
एक दिसंबर तक चलने वाले आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में 60 से अधिक तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।