उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नैनीताल जिले के रामनगर निवासी 12 साल के सन्नी को वीरता पुरस्कार देने की सिफारिश की है। आयोग की ओर से उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने परिषद के सचिव को पत्र भेज कर अवगत कराया कि नौ अगस्त 2020 को रामनगर में मोतीमहल के रवि कश्यप ने मानसिक तनाव के कारण बाईपास पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी थी। वहां मौजूद लोग उसे देखते रह गए। जबकि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्ष के सन्नी ने अपनी जान की परवाह न करने हुए नदी में डूबते रहे रवि कश्यप को बचा लिया।
आयोग की अध्यक्ष ने परिषद के सचिव को पत्र भेज का सन्नी की बहादुरी को देखते हुए वीरता पुरस्कार के लिए चयनित करने की सिफारिश की है। इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल से भी रिपोर्ट प्राप्त की जाए। आयोग ने परिषद से 15 दिन के भी कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है।