राखी की कहानी सुनकर दर्शकों ने करतल ध्वनि से राखी के अदम्य साहस की सराहना की। उसके बाद उसे राष्ट्रीय वीरता मैडल, प्रशस्तिपत्र और 40 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। राखी के सम्मानित होने के बाद वहां पर राखी के साथ फोटो खिंचाने वाले लोगों की होड़ लग गई।