विभा को अस्थमा की शिकायत थी और उनका मैक्स अस्पताल देहरादून में उपचार चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मालूम हो कि डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी ने हाल ही में प्रदेश की महिला व पुरुष टीम का गठन किया था।
दो दिन के प्रशिक्षण शिविर में ही शानदार प्रदर्शन के चलते विभा पांडे का चयन प्रदेश की व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला टीम में हो गया था। सोसाइटी के प्रदेश सचिव हरीश चौधरी ने कहा कि कि विभा को कई सालों से अस्थमा की शिकायत थी। उनके निधन से सभी दिव्यांग खिलाड़ियों में शोक की लहर है।