फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी नौका कोर्स: उत्तराखंड में पानी के खतरों से खेलेंगी महिलाएं, खास प्रशिक्षण दे रहा पर्यटन विभाग

Thu, 28 Mar 2024 06:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने के उद्देश्य से गंगा नदी में यह नारी नौका कोर्स संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब महिलाएं भी पानी के खतरों से खेलकर कॅरियर बनाएंगी। पर्यटन विभाग ने पहली बार 26 मार्च से नारी नौका कोर्स शुरू किया है, जो 30 मार्च को पूरा होगा। महिला व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण शिविर में 14 महिलाओं को ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया, साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने के उद्देश्य से गंगा नदी में यह नारी नौका कोर्स संचालित किया जा रहा है। बताया, नारी नौका कोर्स के पहले चरण में 14 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद इन्हें व्यावसायिक रिवर राफ्टिंग क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत फर्मों के माध्यम से तीन माह की इंटर्नशिप भी दी जाएगी।

Uttarakhand: 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल; बोर्ड ने दी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्वे ने बताया, पांच दिवसीय प्रशिक्षण देवप्रयाग से शुरू हो चुका है, जो 30 को ऋषिकेश में संपन्न होगा। इन महिलाओं को विदेशी महिला प्रशिक्षक राफ्टिंग संचालन संबंधी सभी गुर सिखा रही हैं। इसमें प्रतिभागियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें