फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में खेत से निकला 'सोना'

Mon, 09 Dec 2013 10:12 AM IST
अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली के नरेश ने ये साबित कर दिया है कि प्रैक्टिस के लिए न मैदान की जरुरत होती है और न पौष्टिक आहार की।
विज्ञापन


पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान

ब्लॉक के एक गरीब किसान परिवार के नरेश कठैत ने जूनियर वर्ग के राज्य स्तरीय भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर मिसाल कायम की है।

कर राज्य में नया रिकॉर्ड बनाया
जीआईसी नागनाथ में 11 वीं कक्षा के छात्र नरेश ने 48 मीटर भाला फेंक कर राज्य में नया रिकॉर्ड बनाया है। गुनियाला गांव निवासी किसान जयकृत सिंह के इस होनहार ने खेतों में भाला फेंक की प्रैक्टिस की।

पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'

अब नरेश जनवरी माह में झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगा। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने नरेश का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह

प्रधानाचार्य मातबर सिंह नेगी ने कहा कि नरेश ने प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। नरेश की कामयाबी पर उसके पिता जयकृत का कहना है कि नरेश पढ़ने में भी अव्वल है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करना नरेश का सपना था, आज उसका सपना पूरा होने जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें