फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!

Sun, 10 Nov 2013 03:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर हो रही नरेंद्र मोदी की रैली में जुट रही लाखों की भीड़ उत्तराखंड में भाजपा के लिए भी चुनौती बनी है।
विज्ञापन


दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
भाजपा प्रदेश संगठन ने मोदी की 15 दिसंबर को प्रस्तावित रैली में डेढ़ से दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फिलहाल शनिवार की बैठक में एकमात्र एजेंडा परेड ग्राउंड में होने वाली मोदी की रैली को सफल बनाने का ही रहा। बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि ये रैली हमारे लिए जीवन-मरण का प्रश्न है।

पढ़ें, उत्तराखंडः किशोर प्रदेश की कलंक कथाएं

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह शनिवार को देहरादून में थे। पार्टी मुख्यालय पर उन्होंने तीनों पूर्व सीएम समेत तमाम बड़े नेताओं के साथ मोदी की रैली को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बताया कि पार्टी के तीनों पूर्व सीएम व सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों में सभी पांचों लोकसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं, रैली व रोड शो में भाग लेंगे। वाहनों के काफिलों पर मोदी के पोस्टर लगाए जाएंगे।

रैली की तैयारी में जुटने के निर्देश
रैली के लिए जिलों के संगठन प्रभारियों को मंडलों व बूथ स्तर तक बैठकें करने को कहा गया है। किसान मोर्चा को भी सभी जिलों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर रैली की तैयारी में जुटने के निर्देश हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए एक प्रदेश संयोजक एवं विधानसभावार संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान

प्रदेश स्तर से विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में पांच रथ भी रवाना होंगे। बैठक में पूर्व सीएम बीसी खंडू़ड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी, बची सिंह रावत व बिशन सिंह चुफाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल और प्रकाश सुमन ध्यानी समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें