फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की चाय' से कोई मालामाल तो कोई बेहाल

Wed, 26 Feb 2014 11:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी कभी चाय बेचा करते थे। अब वह चाय वाले की छवि भुनाने में लगे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार

पार्टी जगह-जगह मोदी टी स्टाल लगा रही है। दून में भी कई ऐसे लोग हैं, जो चाय बेचकर अर्श पर पहुंचे और बड़ा कारोबार करने लगे, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जिन्हें कारोबार में नुकसान हुआ और हकीकत की फर्श पर चाय उनके लिए आजीविका का साधन बनी हुई है।

पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा

ऐसे लोगों का कहना है चाय बेचने का काम छोटा नहीं, लेकिन चाय के नाम पर लोकप्रियता बटोर रहे मोदी को चाय वालों की तरफ भी झांकना चाहिए।

चाय वाले से बने फल कारोबारी

केवल 15 साल की उम्र से चाय बेच रहे अजेश मेहनत से बड़े फल कारोबारी बन गए हैं। गणपति फ्रूट कंपनी नाम की फर्म से वह सप्लाई का कारोबार कर रहे हैं।

पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

38 साल के अजेश अपने संघर्ष के दिन नहीं भूलते। मेहनत के बूते तकरीबन सात-आठ साल से इस कारोबार में वह दिनों-दिन उन्नति कर रहे हैं। अपने बच्चों, छह साल के मनन और छोटे नमन, को भी वह मेहनत का पाठ पढ़ाते हैं।

चाय वाला होना छोटी बात नहीं

पिता भारत भूषण, मां ललिता और पत्नी के साथ नेहरू कॉलोनी स्थित शानदार आवास में रहने वाले अजेश के साथी सुभाष कंडवाल भी उनकी मेहनत की सराहना करते हैं। सुभाष कहते हैं कि चाय वाला होना छोटी बात नहीं।

पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना

कभी चाय बेचने वाले मोदी बेशक प्रधानमंत्री पद की दावेदारी तक पहुंच गए हैं, लेकिन और भी कई ऐसे लोग हैं, जो चाय बेचकर चोटी तक पहुंचे हैं। अब चाय को ग्लैमराइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कारोबारी से बने चाय वाले

‘नाम इंटरप्राइजेज’ फर्म के नाम से एचसीएल, बिरला यामाहा आदि कंपनियों इंजीनियरिंग कांट्रेक्ट का काम किया।

वर्ष 1995 तक यह फर्म बेहतर चली, इसके बाद वक्त पर आर्डर प्लेस करने में दिक्कत आने लगी। आखिर 2008 तक सतनाम ने कांट्रेक्ट लेने का काम बंद कर दिया। अब संकट आजीविका का था।

पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार

ऐसे में एक रिश्तेदार से छोटी-सी दुकान की मदद मिली और उन्होंने सतनाम टी स्टाल शुरू कर दी। चाय, काफी के काम के बीच सतनाम पुराने दिनों को याद करते हैं तो खो जाते हैं।

पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा

बकौल सतनाम भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी इस वक्त चाय वालों का गुणगान कर रहे हैं। वह जरा उनकी तरफ भी झांकें, जिन्हें किसी वजह से बेहतरीन प्रोफेशन छोड़ लोगों को चाय पिलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें