फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां की जवानी पहाड़ के काम नहीं आतीः मोदी

Mon, 16 Dec 2013 11:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शंखनाद रैली में उत्तराखंड सरकार पर निशान साधते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण यहां के युवा पलायन कर रहे हैं। इस कारण यहां के युवाओं की प्रतिभाओं का फायदा राज्य को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं
मोदी ने कहा कि यहां का खूबसूरत मौसम अगर कोई छोड़कर जाना चाहता है तो जरूर उसकी बड़ी मजबूरी होगी। मोदी ने उत्तराखंड में जड़ी-बूटियों का भंडार है।

इसके अलावा यहां पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बावजूद इसके अगर यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोदी ने कहा कि अगर उत्तराखंड में व्यवस्थाएं बदली जाए तो इस प्रदेश का बेहतर होगा। उत्तराखंड में माताओं और बहनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए सरकार को चाहिए कि इनको ध्यान में रखकर योजनाएं बनाए।

नरेंद्र मोदी के भाषण के मुख्य अंश
-शंखनाद रैली के दौरान मोदी ने आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रामदेव के खिलाफ उपयोग की जा रही शक्ति को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उन्होंने कहा कि शासन में कोई अपना पराया नहीं होता सब अपने होते हैं।
- उत्तराखंड के पहाडों में पानी होने के बाद भी प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ है।
- विज्ञान से उत्तराखंड की सूरत बदली जा सकती है लेकिन यहां की सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।
- यहां टूरिज्म के लिए काफी संभावना हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ कुछ नहीं किया जा रहा है।
- उत्तराखंड में यात्रा के लिए रेल सुविधाएं बढ़ाई जाए।
- उत्तराखंड सदियों से स्प्रीचुअल एनवायरमेंट जोन है। टूरिज्म के लिए जोर दिया जाना चाहिए।
- संभावना होने के बाद भी एडवेंचर टूरिज्म के लिए स्कूल नहीं बनाए गए। संभावना होते हुए भी लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें