15 दिसंबर को देहरादून में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली लोकसभा टिकट केदावेदारों की भी परीक्षा होगी।
पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां
रैली में अपनी भीड़ और अपने पक्ष में नारेबाज करने वालों की संख्या उनके दावों को मजबूत बनाएंगे। ऐसे में टिकट के दावेदार भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत लगाए हैं। अपने इलाके में जनसम्पर्क कर रैली के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
होर्डिंग लगाकर लोगों को कर रहे आकर्षित
पौड़ी लोकसभा सीट पर दावेदारी जता रहे प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी चमोली में थे। रैली की तैयारी को लेकर लोगों के बीच घूमकर उन्हें देहरादून पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं। मोदी और अपने होर्डिंग आदि लगाकर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड
राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत पिछले कई दिन से उत्तराखंड में थे और रैली को सफल बनाने के लिए लगे हैं। हरिद्वार में प्रमुख दावेदार मदन कौशिक ने पूरा अमला लगा रखा है।
वैसे भी यह माना जा रहा है कि देहरादून के बाद सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने वाला जिला हरिद्वार है ऐसे उनकी भूमिका अहम होगी। नरेश बंसल ने भी हरिद्वार में गतिविधियां बढ़ा रखी है। रुड़की और हरिद्वार शहर में जनसम्पर्क कर रहे हैं।
पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद
टिहरी की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी लगातार भ्रमण कर रही हैं। जबकि मुन्ना सिंह चौहान को देहरादून में भीड़ जुटाऊ नेता के रूप में जाना जाता है। मुन्ना कई बार अपनी इस क्षमता को प्रदर्शित भी कर चुके है।
कोश्यारी हैं बड़े दावेदार
जानकार बताते हैं कि 2006 में अटल बिहारी वाजपेयी की रैली में अपनी जन ताकत दिखाई थी। ऊधमसिंहनगर में स्वयं भगत सिंह कोश्यारी बड़े दावेदार हैं। इसलिए ऊधमसिंहनगर में उनके सिपहसालार पुष्कर सिंह धामी समेत कइयों ने इलाके के लोगों को मोदी की रैली में लाने की तैयारी की है।
इसके अलावा बलराज पासी व बची सिंह रावत ने भी अपनी पूरी टीम मैदान में उतार रखी है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र में अजय टम्टा व सज्जनलाल टम्टा की परीक्षा भी इसी रैली में होनी है।