फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि बोले- सावधान रहें फर्जी शंकराचार्य, होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 23 Sep 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
narendra giri
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद अगर कोई संत अनाधिकृत रूप से स्वयं को शंकराचार्य के रूप में प्रसारित करेगा तो अखाड़ा परिषद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही सामाजिक बहिष्कार भी करेगी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने ज्योर्तिमठ को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए जगदुगुरु स्वरूपानंद और वासुदेवानंद से आग्रह किया है कि वह अब आपस में बैठकर इस पीठ के विवाद का निस्तारण कर लें।

 टेलीफोन पर अमर उजाला से वार्ता करते हुए श्रीमंहत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि हाईकोर्ट ने ज्योतिष पीठ के निर्णय के साथ ही देश में केवल चार शंकराचार्य होने की बात कहकर अखाड़ा परिषद की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद पहले ही इस बात को कहती आई है कि चार पीठों के शंकराचार्य ही अधिकृत है।  उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद ऐसे संत जो कि अपने आप को अनाधिकृत रूप से शंकराचार्य प्रचारित कर रहे हैं। उनका सामाजिक बहिष्कार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें