यह है योजना
उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटियों के जन्म और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कन्याओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसमें नई जन्मी बेटियों को 11 हजार रुपये और इंटर पास करने पर 51 हजार रुपये की राशि एकमुश्त दी जाती है।
योजना के लाभार्थियों को निदेशालय स्तर से पैसा जारी होना। इसमें लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं होने से पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है। इस संबंध में निदेशालय स्तर पर बात करने के साथ ही पत्राचार भी किया जाएगा, ताकि लाभार्थी बेटियों को योजना का पैसा मिल सके। - सुलेखा सहगल, डीपीओ, हरिद्वार
30 तक ऑनलाइन जमा होंगे फार्म
नंदा गौरा योजना में इंटर पास करने वाली और बेटियों के जन्म पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। पात्र व्यक्ति www.nandagaurauk.in पर फार्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...41 जिंदगियां कैद: सुरंग में फंसे भाई की तलाश में यूपी से पहुंचा अशोक, बहन का ये संदेश बताकर बेबस नजर आया
आवेदन के लिए यह दस्तावेज जरूरी
इंटर पास और बेटी के जन्म पर योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की मासिक आय छह हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड का निवासी होना भी जरूरी है। आवेदन के साथ इनका प्रमाणपत्र जमा करना होगा। बेटी के जन्म पर योजना का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, माता-पिता का पैन कार्ड आदि होने चाहिए। इंटर पास के बाद उच्च शिक्षा के दाखिले के पूर्ण अभिलेखों की प्रति देनी होगी। परिवार की केवल दो बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।